Skip to main content

रेल की पटरी



मेरे घर पे पीछे
एक रेल की पटरी गुज़रती है
या यूँ कहो की लोग गुज़रते हैं
कुछ लोग तो हैं ट्रेन मैं सफ़र करने वाले
कुछ पटरी को रास्ता समझ कर
बात-चीत करते हुए गुज़रते हुए
मैं जब भी बाल्कनी मैं खड़े होकर
चाय की प्याली लिए सुबह रेल गाड़ियों को निहारता हूँ
तो कुछ लोग मेरी इमारत को देखते हैं
नज़र पॅड ही जाती है ना चाहते हुए भी उनकी
तब शायद मैं भी उनके सफ़र का हिस्सा बन जाता हूँ
उन भागते हुए पेड़ों की तरह
जो रास्ते मैं हर मुसाफिर को मिलते हैं
जो उनको रास्ता दिखाते हैं
मैं तो कोई रास्ता नही दिखाता
बस ठिठक जाता हूँ समय की तरह
दिन मैं शायद 25-30 ट्रेन आती हैं
हॉर्न की आवाज़ से अब मंज़िल पता चलती है
ये शायद पुणे वाली शताब्दी गयी
हमेशा जल्दी मैं रहती है कम्बख़्त
पॅसेंजर ट्रेन तो मेरे घर के पीछे रुक जाती है
उसको सिग्नल भी कोई नही देता
लोग कूद कर अंगड़ाई लेते हुए
इधर उधर ताकते हैं
नज़र मेरी भी पड़ती है उधर
फिर सोचने लगता हूँ की
ये सब कहाँ से चले थे
और कहाँ जा रहे होंगे
सफ़र कहाँ से कहाँ का है
ये शहर इनकी मंज़िल है
या एक और ट्रेन बदलनी है
आगे वाले स्टेशन से
मुझसे इन रैल्गाड़ियों का नाता सा है कुछ
मैं मुसाफिर हूँ किसी और परवाज़ का
ये मुसलसल चलती रहती हैं
मंज़िल का ठिकाना नहीं
मुझे बोहत से लोग देखते होंगे
जब जब मैं पटरियों की जानिब देखता हूँ
ये इक अजीब सी दास्तान है
ये बात तो माननी होगी
मैं एक छोटा और मामूली सा सही
पर उनका सफ़र मेरा सफ़र भी है

Comments

Popular posts from this blog

तुम से ही मेरा जीवन है

तुम्हारे जाने के बाद जीवन का सारांश समझ आ गया वो जो अपने होते है उन्ही से जीवन होता है एक छोटी सी बात पे मैने कुछ बोल दिया तुमने उसको बड़ा बना कर बेवजह मोल दिया किसकी ग़लती कौन जाने बस देखता हूँ दरवाज़े को कोई दस्तक दे शायद क्या करूँ , किससे बात करूँ अकेला हूँ पर भीड़ है बौहत थक गया हूँ अपने से लड़ते लड़ते तुम्हारे बिना एक प्याला चाय का भी स्वाद नहीं देता बस तुम हो सामने तो ज़िंदगी कट जाएगी तुम से ही मेरा जीवन है

Mulakaat

- संदीप कुलश्रेष्ठ इक मुलाकात से दो ख़याल मिलते हैं और ख़यालों के दौर मैं कुछ उलझनें सुलझ जाती हैं कुछ सुलझी हुई खामोशियाँ बिखर जाती है सवरने के लिए कुछ पैघाम आते है कुछ ख्वाहिशें मुस्कुराती है कुछ नये वादे मुकम्मल होते हैं कुछ माज़ी मैं क़ैद ही रहते हैं रहने ही चाहिए, शायद आओ इक मुलाक़ात करें और रुख़ करें साहिल की जानिब जहाँ मंज़िल का कोई फलसफा नहीं बस बैठे ही रहना है ख़यालों के दरमियाँ

वो तारा देखा तुमने ?

वो तारा देखा तुमने ? चमकता सा , दमकता सा … वो तारा यहाँ भी है मीलों दूर तुम हो कहीं पर ये आसमान तो एक है इस सृष्टि की तरह क्या कर रही होगी तुम इस वक़्त ? बर्फ सी ठंड मैं कंबल मैं लिपटी हुई अकेलेपन से जूझती हुई अपने आप से रूठी हुई या किसी की यादों के हसीन पल को समेटे हुए खुली आँखों मैं ख्वाब भी होंगे कुछ अनसुलझे सवाल भी होंगे जो भी हो रहा होगा उस तारे ने तो देखा होगा मैं भी कुछ अकेला हूं तुम्हारी यादों मैं खोया हूं अभी देखा था छत से वो तारा यहाँ भी है मीलों दूर तुम हो कहीं मेरे लिए ही बनाई गयी ये तारा भी जानता है यही देखो ज़रा ध्यान से आसमान को …