Skip to main content

तेरे आने पे

तेरे आने पे
तुझसे चुपक के
कंधे पे सर रख के
रो लिया
कुछ बोला नहीं
तेरी गीली आँखों ने
सहला के मेरे बालों को
हौले से कुछ कहा
मैने सुना नहीं
तू जो नही थी
शब भर था ये सिलसिला
तेरी आहट के इंतज़ार मैं
करवट नही बदली मैने
कुछ कहती हैं ये नज़दीकियाँ अभी
बस ऐसे ही कुछ पल
तेरे दामन मैं गुज़र जायें
जन्नत मेरी इन्ही बाहों मैं है..

Comments